Sunday, 30 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

विदेश में परिवार, बंद मकान में लाखों की चोरी:कैथल के गांव सींह में अज्ञात आरोपियों ने की वारदात

INT News30 August 2026 at 10:43 am

कैथल के गांव सींह में चोर एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए सोने के गहने और 40 हजार रुपए नकदी चोरी करके ले गए। परिवार विदेश में रहता है और मकान मालिक का भतीजा मकान की देखरेख करता है। इस संबंध में मकान मालिक के भतीजे ने चीका थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भतीजे ने दी शिकायत गांव सींह निवासी सुनील सिंह ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा विदेश में रहते हैं। उनका परिवार भी साथ में विदेश गया हुआ है। ऐसे में उसके चाचा के मकान पर ताला लगा हुआ है। उसके चाचा ने देखभाल के लिए उसे कह रखा है। मकान की चाबी भी उसे ही दे रखी है। घर में सामान रखा हुआ है। घर में बिखरा मिला सामान कल रात के समय उसके परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। वह भी अपने घर में था। रात को अज्ञात आरोपी ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने वहां से सोना चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। सुबह उठे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। पड़ोसियों ने उनको इस घटनाक्रम के बारे में बताया। चोरी हुए सामान में पांच तोले सोना व 40 हजार रुपए नकदी शामिल है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की है। चीका थाना के जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।