Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

अमृतसर- रेस्टोरेंट में कर्मचारी ने साथी की चाकू मारकर हत्या:मामूली विवाद में किचन के चाकू से किए कई वार, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

INT News29 October 2026 at 06:51 pm

अमृतसर के पॉश इलाके रंजीत एवेन्यू स्थित 'हवेली' रेस्टोरेंट में दो हेल्परों के बीच हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान एक कर्मचारी ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। रसोई से चाकू उठाकर किए कई वार जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट में काम करने वाले सचिन और अंगद के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि सचिन ने किचन से चाकू उठाया और अंगद पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल अंगद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 घंटे में आरोपी काबू एसीपी नॉर्थ गगनदीप सिंह ने बताया कि घटना 29 अक्टूबर 2026 की है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। थाना रंजीत एवेन्यू में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। बिहार का रहने वाला है आरोपी पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सचिन मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के विश्वा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में अमृतसर के फैजपुरा इलाके में रह रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।