Tuesday, 22 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

Rajya Sabha Election 2026: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को होगा मतदान

INT News22 September 2026 at 11:51 am

Rajya Sabha Election 2026: कोलकाता. भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों के लिए होने वाले चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है. आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट के सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल में एक सीट इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है.

पश्चिम बंगाल में एक सीट पर उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट रुक्मिणी मलिक के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है. उन्होंने 16 जुलाई 2026 को इस्तीफा दिया था. उनकी सीट का कार्यकाल 2 अप्रैल 2032 तक था. आयोग ने इस सीट पर भी 16 अक्टूबर को उपचुनाव कराने का फैसला किया है.

29 सितंबर को जारी होगा चुनाव की अधिसूचना

आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर होगी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को की जाएगी. उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. तीनों राज्यों में संबंधित सीटों के लिए 16 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा. मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.

बैलेट पेपर को लेकर भी निर्देश

निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि इन चुनावों में मतपत्र पर वरीयता दर्ज करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया गया निर्धारित बैंगनी रंग का स्केच पेन इस्तेमाल किया जाएगा. किसी अन्य पेन से वरीयता अंकित नहीं की जा सकेगी. चुनाव प्रक्रिया की करीबी निगरानी के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल विधानसभा में जीत का गणित

पश्चिम बंगाल विधानसभा में मौजूदा संख्या समीकरण के अनुसार, बीजेपी के उम्मीदवारों के जीत हासिल करने की संभावना है1 विधानसभा में बीजेपी के पास फिलहाल 208 विधायक हैं. भाजपा के उम्मीदवार को हराने के लिए विपक्षी उम्मीदवार को कम से कम 70 वोटों की आवश्यकता होगी. हालांकि आधिकारिक तौर पर तृणमूल के पास 80 विधायक हैं, लेकिन उनमें से 60 निष्कासित विधायक रीतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले 'बागी लेकिन बहुमत' गुट के हैं, जबकि शेष 20 ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का समर्थन करते हैं.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं