समाचार · पंजाब
फेसबुक का प्यार और कनाडा PR का धोखा:प्लॉट बेचकर की शादी, तीसरी बार दुल्हन बनी शातिर लड़की नकदी-जेवर लेकर फुर्र
लुधियाना में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी फेसबुक पर अजनबियों से दोस्ती करने से पहले सौ बार सोचेंगे। सोशल मीडिया के जरिए विदेश (कनाडा) की पीआर का झांसा देकर पहले शादी रचाने और फिर ससुराल से नकदी और सोने के गहने समेट कर फरार होने वाली एक शातिर लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश हुआ है।
इस लड़की ने न सिर्फ भोले-भाले किसान परिवार को अपने जाल में फंसाया बल्कि यह उसकी तीसरी शादी थी। आइए जानते हैं कैसे बुना गया कनाडा के नाम पर ठगी का यह पूरा जाल। दिसंबर में फेसबुक से शुरू हुआ था खेल लुधियाना के गांव बीरमी के रहने वाले गगनदीप सिंह जो पेशे से खेती-बाड़ी करते हैं की दिसंबर के महीने में फेसबुक पर हरदीप कौर नाम की लड़की से बातचीत शुरू हुई थी। बातों-बातों में लड़की ने बताया कि वह बाहर (विदेश) रहती है और उसके पास कनाडा की पीआर (PR) है। गगनदीप और उसके परिवार को झांसे में लेने के लिए शातिर लड़की ने कनाडा के पीआर कार्ड की कॉपी भी दिखाई और वादा किया कि शादी के बाद वह गगनदीप को भी पक्के तौर पर कनाडा ले जाएगी।जो फर्जी थी प्लॉट बेचकर जुटाए 8 लाख,आशु दी हट्टी' से करवाई शॉपिंग कनाडा के सुनहरे सपने में आकर गगनदीप के परिवार ने इस रिश्ते को हां कर दी। बेटे की खुशी के लिए परिवार ने अपना एक प्लॉट 8 लाख रुपये में बेच दिया ताकि शादी में कोई कमी न रहे। लड़की वालों से कोई दहेज नहीं लिया गया उलटा फगवाड़ा में रहने वाली इस लड़की को मशहूर शोरूम आशु दी हट्टी से शादी का सारा महंगा सामान और कपड़े खरीद कर दिए गए। 8 अप्रैल को हुई शादी,3 दिन में सामने आ गई सच्चाई धूमधाम से 8 अप्रैल 2026 को दोनों की शादी संपन्न हो गई। लेकिन शादी के महज 3 दिन बाद ही गगनदीप के पैरों तले जमीन खिसक गई। आस-पड़ोस और जान-पहचान के लोगों से भनक लगी कि जिस लड़की से उसने शादी की है वह पहले से ही शादीशुदा है और यह उसकी तीसरी शादी है इससे पहले भी वह दो बार इसी तरह शादी रचा चुकी थी। 11 को मायके गई और 14 को कर दिया सफाया सच्चाई छिप नहीं सकती थी इसलिए लुटेरी दुल्हन ने अपना अगला प्लान एक्टिव कर दिया। शादी के बाद 11 अप्रैल 2026 को वह रस्मों के लिए अपने मायके (पेके) चली गई और फिर 14 अप्रैल को ससुराल से 80 हजार रुपये की नकदी लाखों रुपये के सोने के जेवर और कीमती सामान लेकर हमेशा के लिए रफूचक्कर हो गई। जब परिवार ने घर की अलमारी और लॉकर चेक किए तो सब कुछ खाली पड़ा था। पुलिस ने दर्ज की FIR पूरा परिवार नामजद इस भारी धोखे के बाद पीड़ित गगनदीप सिंह ने पुलिस उच्चाधिकारियों को दरखास्त दी। जांच-पड़ताल और शिकायत के आधार पर थाना P.A.U. में 21 सितंबर 2026 को आरोपी हरदीप कौर और उसके साथियों पिता नछत्तर सिंह, मां परमजीत कौर और भाई कमलजीत व इंदरजीत के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 318(4), 82(2), और 61(2) के तहत धोखाधड़ी और चोरी का नामजद मुकदमा (FIR No. 185) दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।