national
जेएनयू में उमर खालिद की किताब पर चर्चा के दौरान नारेबाजी, छात्र संगठन आमने-सामने
INT News10 August 2026 at 07:17 pm

दिल्ली, 10 अगस्त। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय सोमवार को एक बार फिर एक कार्यक्रम को लेकर विवाद में आ गया। विश्वविद्यालय परिसर में उमर खालिद की किताब ‘फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज: आदिवासी इतिहास और सत्ता की राजनीति’ पर बिना अनुमति चर्चा आयोजित की गई। इस चर्चा के दौरान छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान कैंपस में उमर खालिद की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।