Tuesday, 30 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

Jharkhand News: उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों का मेडिकल जांच 1 जुलाई से

INT News29 June 2026 at 11:36 pm

राणा प्रताप सिंह

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत सूचीबद्ध 1941 अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच एक जुलाई से शुरू होगी. यह जांच 14 जुलाई तक ऑडिटोरियम आठवां तल्ला सदर अस्पताल रांची में की जाएगी. जेएसएससी ने आवश्यक सूचना जारी कर सूचीबद्ध अभ्यर्थियों को निर्धारित स्थल पर ससमय दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है. अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रयुक्त प्रवेश पत्र, दो अपडेटेड पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो और फोटोयुक्त पहचान पत्र जांच स्थल पर लाना अनिवार्य होगा.

एपेक्स मेडिकल बोर्ड करेगा अंतिम फैसला

27 जून को जारी सूचना के मुताबिक चयन पर्षद के निर्णय के विरुद्ध अपील के लिए एपेक्स मेडिकल बोर्ड का गठन किया जायेगा. चिकित्सकीय परीक्षण के संबंध में एपेक्स मेडिकल बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा. चिकित्सकीय जांच में योग्य एवं अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आयोग को चयन पर्षद द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी. चिकित्सकीय जांच के बाद प्रमाण पत्रों का सत्यापन आयोग द्वारा करते हुए परीक्षाफल प्रकाशित किया जायेगा.

अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर

चिकित्सकीय जांच में किसी कारणवश अनुपस्थित रह गये अभ्यर्थियों को एक और अंतिम अवसर मिलेगा. 17 एवं 18 जुलाई को अंतिम अवसर प्रदान किया जायेगा. इसके बाद चिकित्सकीय जांच हेतु कोई अतिरक्ति अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा. चयन पर्षद के निर्णय के विरूद्ध अपील हेतु एपेक्स मेडिकल बोर्ड द्वारा 20 व 21 जुलाई को पूर्वाहन: 11:00 बजे से चिकित्सकीय अधीक्षक कार्यालय सम्मेलन कक्ष रिम्स रांची में जांच का कार्य किया जायेगा. चिकित्सकीय जांच परीक्षण में असफल अभ्यर्थी उक्त तिथि को ससमय निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे. उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से उत्पाद सिपाही के 583 पदों पर नियुक्ति की जायेगी.

ये भी पढ़ें…

तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

RIMS के एमबीबीएस छात्र आशीष कुमार का जाति प्रमाण पत्र फर्जी, नामांकन रद्द