Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

फोन पर विराट कोहली की फोटो के सामने 'नकली विराट' ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत, VIDEO वायरल

INT News29 October 2026 at 06:47 pm

Virat Kohli Fan Viral Video: करवा चौथ पर पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ने की तस्वीरें और वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन इस बार क्रिकेट के किंग विराट कोहली से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें विराट कोहली के हमशक्ल कार्तिक शर्मा अपने फोन पर विराट की तस्वीर के सामने पानी पीते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को करवा चौथ से जोड़कर शेयर किया जा रहा है और क्रिकेट फैन्स भी इस पर जमकर मजे ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं क्रिकेट में 0th बॉल का मतलब? किंग कोहली के नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

फोन में विराट की फोटो, फिर पी लिया पानी

View on Instagram

वायरल वीडियो में कार्तिक शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी पहने दिखाई दे रहे हैं. उनके हाथ में फोन है, जिसमें विराट कोहली की तस्वीर नजर आती है. कार्तिक पहले फोन में दिखाई दे रही विराट की फोटो की तरफ देखते हैं और फिर पानी पीते हैं.

वीडियो को मजाकिया अंदाज में करवा चौथ से जोड़कर पोस्ट किया गया है. वीडियो पर लिखा है, 'My Kohli paglu friend on Karvachauth'. यही वजह है कि यह क्लिप क्रिकेट फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें: ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा बने टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज, ईशान किशन तीसरे पर खिसके, देखें पूरी लिस्ट

कौन हैं विराट कोहली के हमशक्ल कार्तिक शर्मा?

कार्तिक शर्मा सोशल मीडिया पर विराट कोहली के हमशक्ल के तौर पर पहचाने जाते हैं. विराट जैसी शक्ल और लुक के कारण कई बार लोग उन्हें देखकर पहली नजर में चौंक जाते हैं. वह सोशल मीडिया पर लगातार विराट से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं.

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम में भी विराट कोहली से जुड़ा नाम रखा हुआ है. इससे पहले भी वह विराट के लुक में वीडियो बनाकर चर्चा में आ चुके हैं.

सोशल मीडिया पर छाए वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विराट कोहली की तस्वीर देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ने वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. कोई अपने कमरे में बैठकर कोहली की तस्वीर देखकर पानी पी रहा है, तो कोई अपने घर की छत पर छलनी के सहारे चांद को देखकर अपना व्रत तोड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट