Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

ड्रोन से पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर बेचने वाले 4 पकड़े:तरनतारन पुलिस ने नाके पर रोकी बोलेरो, दो पिस्तौल और मैगजीन बरामद किया

INT News20 September 2026 at 03:30 pm

तरनतरन में पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से गैरकानूनी हथियार मंगवाकर आगे सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 बोर के दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। एसपी (एच) सुखमिंदर सिंह कैरों ने बताया कि डीएसपी अतुल सोनी के नेतृत्व में पुलिस को इलाके में गैरकानूनी हथियारों के साथ कुछ संदिग्धों के घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह की टीम ने सुरसिंह मोड़ पर विशेष नाका लगाया। पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी (नंबर PB 46 AJ 6159) को रोककर उसमें सवार चार लोगों से पूछताछ की। शक के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से 30 बोर के दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुईं। पूरे नेटवर्क को पता लगाने में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह (निवासी माड़ी गौड़ सिंह), पंकज कुमार (निवासी कक्कड़ मोहल्ला, भिखीविंड), मनीकरण सिंह (निवासी भाई लद्धू) गुरप्रीत सिंह (निवासी भाई लद्धू) के रूप में हुई है।पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के नेटवर्क व अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।