Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सीतानगर डेम में नहाते समय दो युवक डूबे:किनारे रखे मिले कपड़े और चप्पल, एसडीआरएफ टीम कर रही रेस्क्यू

INT News20 September 2026 at 04:55 pm

दमोह देहात थाना क्षेत्र के सीतानगर सिंचाई परियोजना डेम में रविवार दोपहर दो युवक नहाते समय डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर आते नहीं देखा तो तुरंत नरसिंहगढ़ पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी मौके पर पहुंचे। जब दोनों युवक नहीं दिखे, तो एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी गई। टीम अभी भी युवकों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, सीता नगर निवासी दिनेश पटेल (पिता रामा पटेल) और उनके रिश्तेदार देवेंद्र पटेल (निवासी लुकायन) रविवार को डेम में नहाने आए थे। नहाते समय वे गहराई में चले गए और डूब गए। सीता नगर निवासी रोहित बरोलिया ने बताया कि दोनों लड़के बांध पर नहाने गए थे। इस दौरान एक युवक का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी नदी में कूद गया। तेज बहाव के कारण दोनों डूब गए। नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी और उनकी टीम मौके पर मौजूद है और युवकों की तलाश कर रही है। एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे ने बताया कि सीता नगर डेम में दो लोगों के डूबने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। मौके पर दोनों युवकों के कपड़े रखे हुए मिले हैं। घटना की जानकारी परिजनों को भी दी गई है।