Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

रोपड़-दुकानदार को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.90 लाख ठगे:2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार, होशियारपुर बुलाकर कमरे में बंद कर बनाया वीडियो

INT News20 September 2026 at 04:44 pm

रूपनगर पुलिस ने एक दुकानदार को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और उससे 1 लाख 90 हजार रुपये वसूलने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित दुकानदार को पहले फोन कॉल के जरिए अपने जाल में फंसाया गया और फिर होशियारपुर बुलाया गया। वहां उसे एक कमरे में बंद करके उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली गई। इसके बाद आरोपी इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे लगातार पैसे ऐंठने लगे। यूपीआई के जरिए लिए रुपए आरोपियों ने ब्लैकमेल कर दुकानदार से कुल 1 लाख 90 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसमें से कुछ रकम यूपीआई (UPI) के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई गई, कुछ नकदी ली गई और बाकी रकम जबरदस्ती वसूली गई। मामले की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, 5 मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस को शक है कि बरामद मोबाइल फोन का इस्तेमाल अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।