Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

MD बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा तस्कर गिरफ्तार:भोपाल पुलिस ने 4.70 ग्राम ड्रग्स और 200 रुपए किए जब्त, राजस्थान से लाकर बेचता था

INT News20 September 2026 at 04:47 pm

भोपाल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत टीटी नगर थाना पुलिस ने MD (मेफेड्रोन) के साथ 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 30 हजार रुपए कीमत की 4.70 ग्राम MD और 200 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने MD राजस्थान के जालौर जिले से किसी व्यक्ति से खरीदकर लाना बताया है। राम मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़ा टीटी नगर पुलिस को 18 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीटी नगर स्टेडियम के पास स्थित राम मंदिर के नजदीक एक युवक MD बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को हिरासत में लिया। पॉलीथिन में मिली 4.70 ग्राम MD पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज विश्नोई (24), निवासी देवधर कॉलोनी, कटारा हिल्स, भोपाल बताया। वह मूल रूप से जालौर, राजस्थान का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास सफेद रंग की पारदर्शी पॉलीथिन मिली, जिसमें 4 ग्राम 70 मिलीग्राम MD रखी थी। पुलिस ने MD और 200 रुपए नकद जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह MD राजस्थान के जालौर जिले से किसी व्यक्ति से खरीदकर लाया था। टीटी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब सप्लायर का पता लगाने में जुटी है।