समाचार · पंजाब
पंजाब में कर्मचारी 11 अगस्त को गेट रैलियां करेंगे:13 अगस्त को वित्त मंत्री हरपाल चीमा के पुतले फूंके जाएंगे, एंटी स्टेट कहे जाने में निंदा प्रस्ताव
पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन (PSMSU) की एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क और प्रदेश महासचिव तरसेम सिंह भट्ठल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 5-6 अगस्त की पेन-डाउन हड़ताल और 7 अगस्त को चंडीगढ़ में हुई महा-रैली की समीक्षा करते हुए सफलता पर संतोष जताया गया। हालांकि, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा महा-रैली में शामिल कर्मचारियों को कथित रूप से 'एंटी-स्टेट' (राज्य-विरोधी) कहे जाने पर यूनियन ने सख्त रुख अपनाते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया है। यूनियन ने सरकार के खिलाफ अपने संघर्ष को तेज करने के लिए कई चरणों में कार्यक्रम का प्रस्ताव बनाया विरोध प्रदर्शन का आगामी शेड्यूल मुख्य मांगें और मुख्यमंत्री की बैठक खारिज वित्त मंत्री पर कार्रवाई: यूनियन ने मांग की है कि वित्त मंत्री अपना बयान वापस लें और सरकार उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए। DA का भुगतान: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार 15 अगस्त तक महंगाई भत्ता (DA) तुरंत जारी किया जाए। 27 अगस्त की बैठक अस्वीकार: कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा 27 अगस्त को प्रस्तावित वार्ता को खारिज कर दिया है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारी अब और लंबा इंतजार करने के मूड में नहीं हैं और तात्कालिक समाधान चाहते हैं।