Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 7.55 लाख का अवैध स्क्रैप जब्त:ओड़िसा से लाकर प्लांट में खफाने की थी तैयारी, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, आरोपी गिरफ्तार

INT News10 August 2026 at 02:52 pm

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के प्लांट में अवैध रूप से स्क्रैप को खफाने का काम लंबे समय से चल रहा है। जहां पुलिस ने 14 चक्का ट्रक को पकड़ा है। जिसमें 7.55 लाख का अवैध कबाड़ भरा हुआ था। इसे राजस्थान के कोटा जिला का ड्राइवर ओड़िशा से लाया जा रहा था। पुलिस ने अवैध कबाड़ समेत 17.55 लाख की संपत्ति जब्त की है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि एक 14 चक्का ट्रक में अवैध रूप से स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई और गेरवानी मेन रोड पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक को रोककर जांच की गई। ट्रक चालक ने पूछताछ में अपना नाम नेमीचंद मीणा 46 साल निवासी रामपुरिया, थाना इटावा, जिला कोटा राजस्थान बताया। इसके बाद ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के टिन व लोहे के टुकड़े स्क्रैप लोड मिला। कबाड़ के संबंध में चालक से पूछताछ करते हुए वैध दस्तावेज दिखाने कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया

पूछताछ में चालक ने बताया कि कबाड़ को ओडिशा से लोड कर पूंजीपथरा प्लांट में खपाने के लिए ला रहा था। ऐसे में पुलिस ट्रक में लोड करीब 24 टन कबाड़ कीमत 7 लाख 55 हजार को ट्रक कीमत 10 लाख को जब्त कर थाना ले आई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 35(क)(ड) BNS व 303(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी रहेगी

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि अवैध कबाड़ के परिवहन और कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ओड़िशा से अवैध स्क्रैप को लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा था। तभी सूचना पर पुलिस ने अवैध कबाड़ के साथ आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।