Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दमोह पुलिस ने निकाली 150 बाइक से तिरंगा यात्रा:तहसील ग्राउंड से शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, एसपी भी हुए शामिल

INT News10 August 2026 at 02:41 pm

दमोह पुलिस ने सोमवार दोपहर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा तहसील ग्राउंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस तहसील ग्राउंड पर समाप्त हुई। एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि यह रैली 15 अगस्त के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस यात्रा में पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। लगभग 150 बाइक के साथ पुलिसकर्मी शहर के प्रमुख मार्गों और छोटी गलियों से होते हुए निकले। यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार और यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। रैली तहसील ग्राउंड से शुरू होकर घंटाघर, महाकाली चौराहा, पलंदी चौराहा, बड़ापुरा, पठानी मुहल्ला, बस स्टैंड, तीन गुल्ली चौराहा, किल्लाई नाका और कलेक्ट्रेट कार्यालय से गुजरी। अंत में यह वापस तहसील ग्राउंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मी हेलमेट पहनकर हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति धुनों पर नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। समापन पर एसपी आनंद कलादगी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और 'उम्मीद एक पहल दमोह' टीम के युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से देश के स्वतंत्रता महापर्व को खुशी और उत्साह के साथ मनाने की अपील की।

दमोह पुलिस ने निकाली 150 बाइक से तिरंगा यात्रा:तहसील ग्राउंड से शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, एसपी भी हुए शामिल · Indian News Trust