Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

सोफी मोलिन्यू बनीं WPL 2027 की सबसे महंगी खिलाड़ी, जानें किस टीम ने खरीदा

INT News28 October 2026 at 09:57 pm

Sophie Molineux: ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू महिला प्रीमियर लीग ( WPL ) 2027 के मिनी ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं. बुधवार, 28 अक्टूबर को कोच्चि में हुए ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा. उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भी बोली लगाई, लेकिन आखिर में बाजी यूपी वॉरियर्स ने मार ली.

इस ऑक्शन में सोफी ही एकमात्र खिलाड़ी रहीं, जिन पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगी.

ये भी पढ़ें: WPL में पहली बार खेलेगी आयरलैंड की यह क्रिकेटर, गुजरात जायंट्स ने ₹30 लाख में खरीदा

ऑक्शन में 150 खिलाड़ियों पर लगी बोली

WPL 2027 के मिनी ऑक्शन में पांच टीमों को कुल 27 खिलाड़ियों की जगह भरनी थी. इसके लिए 150 खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए थे. ऑक्शन के शुरुआती दौर में टीमों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई और पहले 50 खिलाड़ियों में से कुछ ही बिक सके. हालांकि, बाद के दौर में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों के बीच मुकाबला तेज हो गया.

कौन हैं सोफी मोलिन्यू?

जन्म तिथि: 17 जनवरी 1998

जन्म स्थान: बेयरन्सडेल, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया

बल्लेबाजी शैली: बाएं हाथ की बल्लेबाज

गेंदबाजी शैली: बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज

खेल में भूमिका: ऑलराउंडर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण: 2018

राष्ट्रीय टीम: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम

कप्तान नियुक्ति: जनवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के तीनों फॉर्मेट की कप्तान बनीं.

कप्तानी की जिम्मेदारी: एलिसा हीली की जगह संभाली.

खासियत: बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी, दोनों में योगदान देने वाली उपयोगी ऑलराउंडर.

ये भी पढ़ें: WPL 2027: कौन हैं लतिका इनामदार, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा? घरेलू क्रिकेट में जड़ चुकी हैं शतक

RCB के लिए खेल चुकी हैं सोफी

सोफी मोलिन्यू इससे पहले WPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने 2024 में RCB को खिताब जिताने में भी योगदान दिया था.

हालांकि, हिप इंजरी के कारण वह 2026 के सीजन में नहीं खेल पाई थीं. चोट से उबरने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में भी खेलीं.

ये भी पढ़ें: WPL 2027 Auction: चमारी अटापट्टू से तानिया भाटिया तक, इन स्टार खिलाड़ियों पर नहीं लगी बोली; देखें पूरी Unsold लिस्ट

यूपी वॉरियर्स को क्या होगा फायदा?

सोफी मोलिन्यू की सबसे बड़ी ताकत उनकी स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में योगदान देने की क्षमता है. वह बीच के ओवरों में रन रोकने के साथ विकेट निकालने में भी मदद कर सकती हैं. जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में बल्लेबाजी करके टीम का स्कोर बढ़ा सकती हैं.

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान होने के नाते उनके पास बड़े मैचों का अच्छा अनुभव भी है. ऐसे में यूपी वॉरियर्स को उम्मीद होगी कि सोफी का अनुभव और ऑलराउंड प्रदर्शन टीम को WPL 2027 में मजबूत बनाने में मदद करेगा.