Tuesday, 17 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

डॉक्टर सेल के अध्यक्ष पद पर डॉ. नवजोत नियुक्त किए

INT News17 November 2026 at 05:47 am

| जालंधर चंडीगढ़ स्थित पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डॉ. नवजोत दहिया को पार्टी के डॉक्टर सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर 15-ए, चंडीगढ़ से जारी पत्र के माध्यम से की गई। पत्र पर अध्यक्ष परगट सिंह के हस्ताक्षर हैं। पत्र में बताया गया है कि डॉक्टर सेल का उद्देश्य राज्य के चिकित्सा, पैरामेडिकल और संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों, आयुष चिकित्सकों तथा चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के हितों को मजबूत करना, संरक्षण देना और उनका प्रतिनिधित्व करना है। सभी संबंधित वर्गों को पंजाब प्रदेश कांग्रेस डॉक्टर सेल के मंच के अंतर्गत एकजुट करने पर जोर दिया गया है।