national · दिल्ली
सरकार छात्रों की आवाज दबा रही है, गृहमंत्री संसद में जवाब देने से बच रहे: प्रियंका गांधी
INT News7 August 2026 at 01:16 pm

नई दिल्ली, 7 अगस्त। कांग्रेस सांसदों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और केंद्रीय गृह मंत्री संसद में आकर जवाब देने से बच रहे हैं। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के जेन जी को लेकर दिए गए बयान को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार और संघ पर निशाना साधा है।