Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद के कांवड़िये की हरिद्वार में मौत:बाइक पर सवार थे तीन दोस्त, उत्तराखंड रोडवेज की बस ने टक्कर मारी, दो अस्पताल में एडमिट

INT News7 August 2026 at 02:40 pm

फरीदाबाद से कावंड़ लेने के लिए गए बाइक सवार तीन दोस्तों को हरिद्वार में उत्तराखंड रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल गए जबकि एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल मे रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक की पहचान फरीदाबाद की गांधी कालोनी के रहने वाली मनीष (23) के रूप में हुई है। जबकि उसके दोनों दोस्त कमल और मंयक भी उसी की कालोनी के रहने वाले है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कांगड़ी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा हरिद्वार पुलिस के मुताबिक तीनों दोस्त कावंड़ लेने के लिए आए हुए थे। तीनों बाइक पर सवार होकर घाट की तरफ जा रहे थे। शुक्रवार सुबह श्यामपुर थाना क्षेत्र के हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर के पास त्तराखंड रोडवेज की बस ने उनकी बस को टक्कर मार दी। एक की मौत दो घायल हुए इस हादसे में 23 साल के मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल और मंयक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों एक की कालोनी के रहने वाले है। हरिद्वार में लगातार बढ़ रही भीड़ डाक कांवड़ के कारण हाईवे पर बढ़ा ट्रैफिक दबाव- कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में हरियाणा, दिल्ली और यूपी से लाखों श्रद्धालु वाहनों (बाइक, कार) के जरिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। तेज रफ्तार और हाईवे पर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।