समाचार · हरियाणा
कांग्रेस के पास कुछ नहीं, जो काउन डाउन शुरू करे:रोहतक में बोली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, नए व अनुभवी लोगों की हरियाणा में बनाई टीम
रोहतक के जलेबी चौक पर जिला स्तरीय वन महोत्सव में पहुंची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के पास कुछ नहीं है, जो काउन डाउन शुरू कर सके। कांग्रेस के पास ना नेता, ना नीति और ना दिशा है। कांग्रेस की आपसी फूट चल रही है। उन्हें केवल अपनी चिंता है, लेकिन भाजपा राष्ट्रनिर्माण में लगी है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने उपचुनाव को लेकर कहा कि भाजपा ने एक सीट जीत और दो सीट हारी है। जब भी चुनाव होते हैं तो भाजपा बहुत अच्छी तैयारी के साथ मैदान में उतरती है। हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है। भाजपा एक ऐसा स्कूल है जो हारने के बाद दोबारा जीतने के लिए दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करते है। प्रदेश की टीम में 25 जिलों के लोग शामिल
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की एक ऐसी टीम बनाई है, जिसमें 27 में से 25 जिलों के कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। हर वर्ग को स्थान दिया गया है। पुराने अनुभवी व नए युवाओं की टीम बनाई है। हिसार में मंडल अध्यक्षों के इस्तीफे पर कहा कि वह महिला प्रदेशाध्यक्ष है और हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार हैं। जहां जिलाध्यक्ष महिला हैं, वो भी लड़ने में सक्षम है। हरियाणा खिलाड़ियों, किसान व सैनिकों की धरती
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा खिलाड़ियों, किसान व वीर सैनिकों की भूमि है। हरियाणा का सैनिक बार्डर पर देश की रक्षा कर रहा है तो किसान खेत में अन्न पैदा करके देश में सबसे बड़ा अन्नदाता है। वहीं, कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक मेडल हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। हर गांव में बनाई व्यायामशालाएं
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने हर गांव में व्यायामशालाएं बनाई है, जहां खिलाड़ी अपना प्रशिक्षण लेने के साथ ही योग भी कर सकते है। जहां व्यायामशालाएं ठीक नहीं है, वहां भी काम करवाया जा रहा है। सरकार प्रदेश के खिलाड़ी, किसान व सैनिकों के साथ खड़ी है। 70 हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज 70 हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। आज सबसे अधिक जरूरत टिशू पेपर का कम से कम प्रयोग करने, गोबर की लकड़ी का प्रयोग व अंतिम संस्कार में इलेक्ट्रिक मशीन का प्रयोग करने की जरूरत है, जिससे पेड़ों को कटने से बचाया जा सके।