world
काला सागर में एमवी रोयाद मम्मादोव पर हुए हमले की भारत ने की निंदा
INT News6 October 2026 at 05:35 pm

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर। भारत ने काला सागर में एमवी रोयाद मम्मादोव जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर रोमानिया की तारीफ की जिसके रक्षक दल ने वाणिज्यिक जहाज सवार तीन भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया।