sports
डेविस कप: साउथ कोरिया के खिलाफ भारत की कमान संभालेंगे नागल और भांबरी
INT News10 August 2026 at 07:18 pm

नई दिल्ली, 10 अगस्त। साउथ कोरिया के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम सोल जाएगी, जहां 18 और 19 सितंबर को मुकाबले खेले जाने हैं। इस दौरान भारतीय टीम की उम्मीदें सिंगल्स के लीडर सुमित नागल और डबल्स के स्पेशलिस्ट युकी भांबरी पर टिकी होंगी।