Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · बिहार

लालू यादव के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का स्वागत, आमिर खान देशभक्त हैं: श्याम रजक

INT News14 July 2026 at 05:26 pm

पटना, 14 जुलाई। जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक श्याम रजक ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समय-सीमा के भीतर सुनवाई पूरी करने के निर्देश का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता आमिर खान का बचाव करते हुए उन्हें देशभक्त बताया और कहा कि उनके निजी जीवन को राजनीतिक विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का भी उन्होंने समर्थन किया।