entertainment
Bobby Deol: जब फ्लॉप फिल्मों के बाद खत्म होता दिखा करियर, ऐसे बने इंडस्ट्री के खूंखार विलेन, जानिए सेकेंड इनिंग्स की कहानी

90 के दशक में ‘बरसात’, ‘सोल्जर’ और ‘हमराज’ जैसी फिल्मों में रोमांटिक और चॉकलेटी हीरो के तौर पर पहचान बनाने वाले बॉबी देओल आज बी टाउन के विलेन बन चुके हैं. वेब सीरीज से लेकर हिंदी और साउथ सिनेमा तक एक्टर खूंखार लुक अपना रहे हैं. yrf की अल्फा में भी बॉबी नेगिटिव रोल में हैं. उनके डार्क अवतार को फैंस पसंद कर रहे हैं.
Bobby Deol Career: सेकेंड इनिंग्स में विलेन की पहचान ने बॉबी देओल के करियर को दी नई दिशा
सेकेंड इनिंग्स में बॉबी देओल का डार्क अवतार यूं ही सामने नहीं आया. इसके पीछे एक एक्सपेरिमेंट था, जो एक्टर ने साल 2000 में रिलीज हुई ‘बादल’ में राजवीर की भूमिका निभाकर की थी. यह एक ग्रे शेड कैरेक्टर था, जो बदले की आग में जल रहा होता है. यह पूरी तरह विलेन का रोल नहीं था, लेकिन इस किरदार ने दिखा दिया था कि बॉबी सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि गुस्से और दर्द से भरे किरदार भी शानदार तरीके से निभा सकते हैं.
Bobby Deol Experiment: ग्रे शेड में आकर बॉबी देओल ने पहले किया एक्सपेरिमेंट
साल 2000 में ही ‘बिच्छू’ रिलीज हुई. इसमें भी एक्टर ने जीवा नाम के कॉन्ट्रैक्ट किलर का रोल निभाया. इसमें बॉबी का डार्क और इंटेंस अंदाज देखने को मिला, जिसने साबित किया कि वह ग्रे शेड वाले रोल्स में भी पूरी तरह फिट बैठते हैं. इसके बाद साल 2007 में आई Shakalaka Boom Boom. इसमें उन्होंने ऐसा पॉप स्टार का रोल निभाया, जो शोहरत के पीछे इतना पागल हो जाता है कि खुद ही अपने विनाश की वजह बनता है. बॉबी अलग-अलग किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहे.
Bobby Deol Flop Films: जब करियर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गया
समय के साथ बॉबी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप होती गईं. जिसमें यमला पगला दीवाना, पोस्टर बॉयज, थैंक यू, चमकू, नकाब, शाकालाका बूम बूम, हमको तुमसे प्यार है, बरसात, जुर्म, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, बरदाश्त शामिल है. बड़े बैनर की फिल्में मिलना कम हो गया. धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री से गायब हो गए.
Bobby Deol Interview On Career Ending: लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद बॉबी देओल को लगा था, करियर खत्म हो जाएगा
खुद बॉबी देओल इंटरव्यूज में एक्सेप्ट कर चुके हैं कि जब उनकी फिल्म फ्लॉप हो रही थी, तो उन्हें कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था. लगातार असफलताओं ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था. उन्होंने काम से दूरी बना ली थी और शराब की लत से भी जूझ रहे थे. ऐसा लगने लगा था कि शायद उनका करियर अब खत्म हो चुका है.
‘आश्रम’ ने बदल दी बॉबी देओल की पूरी गेम, बाबा निराला बनकर छा गए एक्टर
आश्रम (Aashram)
सीजन 1: August 28, 2020
सीजन 2: November 11, 2020
सीजन 3 (Part 1): June 3, 2022
सीजन 3 (Part 2): February 27, 2025
IMDb : 7.2
Platform : एमएक्स प्लेयर
Character : बाबा निराला (बॉबी देओल)
हर कमबैक के पीछे एक ऐसी एक्टिंग और ऐसा किरदार होता है, जो सीधे दर्शकों के दिलों पर वॉर कर जाए. बॉबी देओल के लिए ‘आश्रम’ एक टर्निंग पॉइंट बना. इस वेब सीरीज में बॉबी ने ऐसे प्रभावशाली धर्मगुरु का किरदार निभाया, जो बाहर से बेहद शांत, विनम्र और आध्यात्मिक है, लेकिन उसके चेहरे के पीछे छिपी होती है सत्ता की भूख, लोगों को अपने इशारों पर नचाने की चालाकी और निर्दयी सोच. इसे IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली. यही से एक्टर की दूसरी पारी ने असली रफ्तार पकड़ी.
लव हॉस्टर में बॉबी ने डागर नाम के कॉन्ट्रैक्ट किलर का किरदार निभाया था. रेस 3 जैसी कमर्शियल फिल्म में भी उन्होंने अपने किरदार से यह साफ कर दिया कि अब वह सिर्फ रोमांटिक हीरो नहीं रहे. यह रोल उनके करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जाता है.
Bobby Deol Villian Role: बॉबी देओल विलेन रोल
एनिमल
कंगुवा
लव हॉस्टल
रेस 3
आश्रम
यह भी पढ़ें- थिएटर में मिस कर दी Peddi, अब घर बैठे देखें राम चरण की हिट फिल्म, नोट कर लें OTT रिलीज डेट
Bobby Deol Villian: ‘एनिमल’ ने बॉबी देओल को बना दिया ‘Lord Bobby’, कुछ मिनटों के रोल ने लूट ली पूरी लाइमलाइट
संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ ने बी टाउन में उन्हें फिर से एक पहचान दिलाई. उन्होंने अबरार हक के किरदार में बिना ज्यादा डायलॉग बोले ऐसा खौफ पैदा किया कि दर्शक उनके हर सीन के दीवाने हो गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर “Lord Bobby” ट्रेंड करने लगा. मीम्स और फैन एडिट्स वायरल हुए, जिसने बॉबी देओल की ऑन-स्क्रीन इमेज को नई पहचान दी.
View this post on Instagram
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)
सिर्फ बॉलीवुड नहीं, साउथ सिनेमा के भी फेवरेट विलेन हैं बॉबी देओल
एनिमल की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉबी देओल की डिमांड साउथ इंडस्ट्री में होने लगी. उन्होंने साल 2024 में रिलीज हुई तमिल फिल्म Kanguva में उधिरन का दमदार निगेटिव किरदार निभाया, जहां उनकी टक्कर सूर्या से हुई. इसके बाद तेलुगु फिल्म Daaku Maharaaj में वह बलवंत सिंह ठाकुर के रोल में नजर आए.
Bobby Deol Career Transformation: बॉबी देओल करियर ट्रांसफॉर्मेशन
Badal- पहली बार ग्रे शेड
Bichhoo- डार्क इंटेंसिटी
Aashram- सेकेंड इनिंग्स की शुरुआत
Animal- पैन-इंडिया पहचान
Kanguva / Daaku Maharaaj- साउथ इंडस्ट्री में डिमांड
हर बार बंदूक नहीं… सिर्फ प्रेजेंस से भी डर पैदा कर देते हैं बॉबी देओल
बॉबी देओल ने अपनी हालिया The Ba***ds of Bollywood में एक बार फिर साबित कर दिया कि खतरनाक विलेन बनने के लिए हर सीन में एक्शन या मारधाड़ जरूरी नहीं होती. इस सीरीज में उन्होंने ‘अजय तलवार’ नाम के सुपरस्टार का किरदार निभाया, जो ताकत का इस्तेमाल हथियारों से नहीं, बल्कि अपने रुतबे, चालाकी और लोगों पर मानसिक दबाव बनाकर करता है.
यह भी पढ़ें- Bandar Lifetime Box Office: फ्लॉप हुई बॉबी देओल की बंदर, कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा
यह भी पढ़ें- 25 साल पहले हुई थी पहली मुलाकात, 5 जुलाई को बनेंगी आमिर खान की तीसरी वाइफ, जानें कैसे शुरू हुई लवस्टोरी