समाचार · मध्य प्रदेश
इंदौर निगम का सहायक प्रभारी सिटी फॉरेस्ट निलंबित:लकड़ी बेचने का VIDEO हुआ था वायरल, विभागीय जांच भी होगी
इंदौर नगर निगम में काम करने वाले सहायक प्रभारी सिटी फॉरेस्ट मितुल सोनी (मूलपद - स्वच्छता निरीक्षक) को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने निलंबित कर दिया है। सोनी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सिटी फॉरेस्ट से निगम अधिपत्य की लकड़ी बेचने में संलिप्तता होने से निगम को वित्तीय क्षति पहुंचाई। निगम कमिश्नर ने सोनी को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए है। मितुल सोनी द्वारा सिटी फॉरेस्ट से नगर निगम के अधिपत्य की लकड़ी बेचने संबंधी जानकारी का विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सहायक प्रभारी सिटी फॉरेस्ट की संलिप्तता होने की जानकारी न्यूज में प्रसारित होना गंभीर कदाचरण की श्रेणी में होकर प्रथम दृष्टया भ्रष्टाचार में संलिप्तता होना दर्शाता तथा सोनी का यह कृत्य निगम हित के प्रतिकुल होकर मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत होने से सोनी को निलंबित कर जांच करने के आदेश दिए हैं।