national
6 राज्यों में गवर्नर बदले गए, प्रकाश माथुर को केरल, आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी
INT News12 October 2026 at 09:48 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है. उन्होंने कुछ राज्यपालों का तबादला भी किया है. इस बदलाव के तहत ओम प्रकाश माथुर को केरलम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और डॉ ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है. इन नियुक्तियों से कई राज्यों में राजभवन की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा.
खबर अपडेट की जा रही है.