Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पानीपत में युवक की हत्या का शव खेतों में फेंका:पहचान के लिए कोशिश में जुटी पुलिस; सिर में मिली चोट, खेतों में घसीटने के निशान

INT News7 October 2026 at 07:42 am

पानीपत शहर की न्यू मखीजा कॉलोनी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने तुरंत इमरजेंसी कंट्रोल रूम (डायल 112) को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीन ऑफ क्राइम (FSL) टीम, तीनों CIA शाखाएं और साइबर सेल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सिर पर गहरी चोट, घसीटे जाने के निशान प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के आसपास है। पुलिस की FSL टीम ने मौके से साक्ष्य और वैज्ञानिक नमूने जुटाए हैं। जांच के दौरान मृतक के सिर पर किसी भारी या धारदार वस्तु से मारी गई गहरी चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा, जिस खेत में शव पड़ा मिला, वहां जमीन पर घसीटे जाने के भी स्पष्ट सुराग मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। शिनाख्त में जुटीं CIA और साइबर सेल की टीमें फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास की कॉलोनियों, गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईए (CIA) की तीनों यूनिट्स और साइबर सेल की टीम ने भी अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।