समाचार · मध्य प्रदेश
रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रद्द:मुंबई में हुई भारी बारिश के कारण 5 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया, 2 का बदला रूट
मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में भारी बारिश के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। मुंबई से चलने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा, जलभराव तथा मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन एवं रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने के कारण पश्चिम एवं मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रतलाम रेल मंडल होगा प्रभावित मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में भारी बारिश की परिस्थितियों के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली अथवा मंडल में आने और जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी विलंब से चलने की संभावना है। इसके साथ ही उन्हें री-शेड्यूल व शॉर्ट टर्मिनेट भी किया जा सकता है। साथ ही उनका मार्ग भी परिवर्तित किया जा सकता है। इन ट्रेनों का बदला मार्ग 6 जुलाई को ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-जलगांव-मनमाड-पुणे होकर चलेगी। 6 जुलाई को ट्रेन संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-पुणे होकर चलेगी। इन ट्रेनों को किया निरस्त ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस। ट्रेन संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस। ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस। 6 जुलाई को इन ट्रेनों को किया री-शेड्यूल ट्रेन संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस रात 21 बजे चलाई गई। ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 23 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस रात 23:30 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल रात 23:15 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस 7 जुलाई को रात 1:30 बजे प्रस्थान करेगी।