Saturday, 21 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

'मैं सिराज को पसंद करता हूं, लेकिन...' मोहम्मद सिराज के टीम से बाहर होने पर कपिल देव का बड़ा बयान!

INT News20 November 2026 at 10:05 pm

Kapil Dev on Mohammed Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि सिराज को टीम में क्यों नहीं चुना गया, इसका जवाब चयनकर्ताओं को देना चाहिए. साथ ही उन्होंने साफ किया कि टीम का चयन किसी खिलाड़ी की पसंद या नापसंद के आधार पर नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: हर्षित और प्रिंस के आगे नेपाल का सरेंडर, 26 रन पर सिमटी टीम, 306 रन से जीता इंडिया ए

कपिल देव ने क्या कहा?

मोहम्मद सिराज के चयन को लेकर सवाल पूछे जाने पर कपिल देव ने कहा कि

उनसे इस बारे में सवाल नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि टीम चुनने की जिम्मेदारी उनकी नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को टीम चुनने का काम दिया गया है, उन्हें ही इस फैसले की वजह बतानी चाहिए. आगे कहा, "मैं सिराज को पसंद करता हूं, लेकिन टीम में किसे रखना है, इसका फैसला चयनकर्ताओं, मैनेजर और कप्तान को करना होता है. हमारी पसंद और नापसंद से टीम नहीं चुनी जानी चाहिए." उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी को खुश करना संभव नहीं है. भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और फिलहाल सबसे जरूरी बात यही है.

इमरान मसूद ने लगाए भेदभाव के आरोप

दरअसल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सिराज को पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने पर सवाल उठाए थे. उन्होंने इस फैसले के पीछे भेदभाव होने की आशंका जताई थी.

शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान मसूद ने कहा कि सिराज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें टीम में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सिराज का नाम ही उनके चयन में बाधा बन रहा है?

ये भी पढ़ें: Asia Cup Rising Stars 2026: धोनी के झारखंड से निकला एक और सितारा, नेपाल के खिलाफ 117 रन ठोक कुशाग्र ने मचाया तहलका

शानदार प्रदर्शन के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे सिराज

मोहम्मद सिराज ने साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह अब तक 48 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में वह भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

इसके बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को चार तेज गेंदबाजों के तौर पर मौका दिया.

सिराज को बाहर रखने के फैसले के बाद टीम चयन को लेकर बहस शुरू हो गई है. वहीं, कपिल देव ने इस मामले में चयनकर्ताओं के फैसले का जवाब उन्हीं पर छोड़ने की बात कही है.