Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

PGI चंडीगढ़ में स्वास्थ्य योजना कार्ड से इलाज मिलेगा:पात्र परिवारों को सालाना 10 लाख तक कैशलेस इलाज, 2,000 से अधिक मेडिकल पैकेज शामिल

INT News18 November 2026 at 09:59 pm

पंजाब के मरीजों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। नकोदर की विधायक इंदरजीत कौर मान ने जानकारी देते हुए बताया कि अब चंडीगढ़ स्थित पीजीआई (PGIMER) में भी पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' का कार्ड मान्य होगा। इस सुविधा के शुरू होने से राज्य के पात्र परिवार पीजीआई में सालाना 10 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। 2,000 से अधिक मेडिकल पैकेज शामिल

विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत हृदय रोग, किडनी, कैंसर, न्यूरो सर्जरी और सड़क दुर्घटनाओं के इलाज सहित 2,000 से ज्यादा मेडिकल पैकेज शामिल किए गए हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारियों के महंगे इलाज के लिए आर्थिक बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा। सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर और काउंटर

पीजीआई में इलाज के दौरान किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए मरीज और उनके परिजन अस्पताल में बने 'आयुष्मान मित्र' काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, पंजाब सरकार के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 104 या 14555 पर भी कॉल कर सहायता ली जा सकती है। स्वास्थ्य सुधार के लिए फिर बनेगी आप सरकार: बीबी मान

विधायक मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी कई और बड़े कार्य किए जाने बाकी हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए पंजाब की जनता एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।