Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

कोरबा में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:बालको की नौकरी छूटने के बाद आर्थिक तंगी से था परेशान, पुलिस जांच में जुटी

INT News14 July 2026 at 07:57 pm

कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साडा कॉलोनी, नगर निगम कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ओमप्रकाश महंत (34) के रूप में हुई है, जो साडा कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिजनों ने दी पुलिस को सूचना मृतक के छोटे भाई रवि महंत ने बताया कि भाभी के फोन पर घटना की जानकारी मिलने के बाद वे घर पहुंचे, जहां ओमप्रकाश फंदे पर लटके मिले। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। नौकरी छूटने के बाद आर्थिक तंगी से था परेशान परिजनों के अनुसार, ओमप्रकाश पहले बालको में कार्यरत थे। नौकरी छूटने के बाद वे लंबे समय से बेरोजगार थे और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे थे। रवि के अनुसार, ओमप्रकाश को जब भी पैसों की आवश्यकता होती थी, वे उनकी मदद करते थे। रवि ने आशंका जताई कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और परिजनों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक काम नहीं मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। सीएसपी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत के सही कारणों की पुष्टि की जाएगी। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि आत्महत्या के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।