समाचार · छत्तीसगढ़
ताबीज पहनाने के बहाने महिला से अश्लील हरकत:धमतरी में पूजा-पाठ के बहाने पीड़िता को कमरे में किया अकेला, कथित फरार बाबा गिरफ्तार
धमतरी में ताबीज पहनाने के बहाने एक महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक कथित बाबा को गिरफ्तार किया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर पीड़िता को कमरे में अकेला किया। इसके बाद उसने महिला के साथ अशोभनीय और अश्लील हरकतें करते हुए उसकी मर्यादा भंग करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पूजा के बहाने कमरे में किया अकेला सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने 10 जुलाई को अपने बच्चों के लिए ताबीज बनवाने के उद्देश्य से ग्राम देमार निवासी दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर (30) से संपर्क किया था। 12 जुलाई की सुबह आरोपी महिला के घर पहुंचा और पूजा-पाठ का बहाना बनाकर परिवार के अन्य सदस्यों को कमरे से बाहर भेज दिया। महिला के शोर मचाने पर भागा आरोपी कमरे में अकेला पाकर आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत की और उसके कपड़े व शरीर को छूने का प्रयास किया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे (30) उर्फ मोची गब्बर, निवासी ग्राम देमार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।