Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राजगढ में फर्जी मार्कसीट से नौकरी लेने वाले पर FIR:एमपी बोर्ड और कर्नाटक ओपन यूनिवर्सिटी की जांच में खुली पोल, 9 लोगों पर चलेगा केस

INT News14 July 2026 at 07:48 pm

राजगढ़ जिले में फर्जी अंकसूची के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वाले 9 प्राथमिक शिक्षकों पर अब आपराधिक कार्रवाई भी शुरू हो गई है। पहले जिला शिक्षा विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त की थीं। अब उनके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। राजगढ़ कोतवाली पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर जीरो पर एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद केस डायरी संबंधित थानों को भेज दी गई है। इनमें आठ आरोपियों के मामलों की जांच ब्यावरा थाना और एक आरोपी के मामले की जांच नरसिंहगढ़ थाना करेगा। जांच में फर्जी मिले शैक्षणिक दस्तावेज मामले की जांच में सामने आया कि कुछ शिक्षकों ने फर्जी अंकसूची और कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की थी। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कराई। जांच के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश, भोपाल और कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी (केएसओयू), मैसूर से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। दोनों संस्थाओं से मिली रिपोर्ट में कई अंकसूचियां और शैक्षणिक दस्तावेज असत्य पाए गए। इसके बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।