Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

झाबुआ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन:महंगी खाद का मुद्दा उठाया; नेता बोले- समाधान नहीं तो जिला स्तर पर आंदोलन

INT News27 August 2026 at 06:43 pm

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झाबुआ जिले में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। राणापुर, थांदला और पेटलावद ब्लॉक में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों और किसानों को राहत देने की मांग की। खाद की बढ़ती कीमतों पर धरना-प्रदर्शन राणापुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने महंगाई से राहत देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खाद की कीमतें बढ़ रही हैं। इसके साथ ही किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। नेताओं के मुताबिक, किसानों को खाद के लिए रातभर लाइन में लगना पड़ता है। कई बार उन्हें अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ती है। थांदला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष चैनसिंग डामोर, शहर अध्यक्ष आनंद बाबुदादा चौहान और विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र अजयसिंह बारिया मौजूद रहे। इसके अलावा अनिल डामोर, निलेश गणावा, जयसिंह सरपंच, रमेश काका, रवि नवलसिंह भूरिया और मुकेश भाभर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। पेटलावद में विधायक वालसिंह मेडा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें पेटलावद ब्लॉक अध्यक्ष सलीम शेख, झकनावदा ब्लॉक अध्यक्ष शक्तिसिंह सेमलिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत मुलेवा और जिला पंचायत सदस्य विक्रम मेडा मौजूद रहे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो जिला स्तर पर आंदोलन कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि इससे आम लोगों और किसानों को राहत मिलेगी। राणापुर के प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहरी, जिला मंत्री सुरेश समीर, वरिष्ठ नेता मानसिंह वसुनिया, दिनेश वसुनिया और उपाध्यक्ष योगी ठेकेदार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को जिला और प्रदेश स्तर तक बढ़ाया जाएगा।