Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

चाकू लेकर लोगों को डराने वाले तीन गिरफ्तार:रायपुर में अलग-अलग जगहों पर चाकू लेकर घूम रहे आरोपियों पर एक्शन

INT News27 August 2026 at 06:38 pm

रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चाकू लेकर घूम रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 धारदार चाकू जब्त किए गए हैं। तीनों मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साईं मंदिर के पास बटनदार चाकू लेकर घूम रहा था युवक न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस को 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक कॉलोनी स्थित साईं मंदिर के पास एक युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान केशव सोनी (24), निवासी दीपक कॉलोनी, साईं मंदिर के पास के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से स्टील का बटनदार धारदार चाकू मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 302/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। संत कबीर चौक और जोगी बंगला के पास भी कार्रवाई इसी दिन सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि संत कबीर चौक और जोगी बंगला के पास दो अलग-अलग युवक चाकू लेकर लोगों को डरा रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल दोनों जगहों पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने विशाल साहू (22), निवासी पंकज गार्डन के पास पुरानी बस्ती और उज्ज्वल सिंह ठाकुर (23), निवासी आजाद चौक के सामने खपराभट्ठी को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक-एक धारदार चाकू जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 455/26 और 456/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है। चाकूबाजों पर जीरो टॉलरेंस पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शहर में चाकूबाजी और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।