Thursday, 27 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मारपीट के दो महीने बाद नवजात की मौत:शव लेकर एसपी दफ्तर पहुंचे परिजन, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

INT News27 August 2026 at 06:49 pm

कटनी में जिला अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जन्मी एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजन गुरुवार को उसका शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने दो महीने पहले गर्भवती महिला के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और अब निष्पक्ष जांच की मांग की

महिला के साथ हुई थी मारपीट

मामला बड़खेरा गांव का है। 7 जून को गर्भवती पिंकी चौधरी का नल पर पानी भरने को लेकर गांव के कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था और लोगो ने पिंकी के साथ मारपीट की थी, जिससे उसके पेट पर चोटें आईं थी।

पुलिस की लापरवाही सामने आई

घटना के बाद पुलिस चौकी से लेकर एसपी कार्यालय तक शिकायत की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब 27 अगस्त की रात ऑपरेशन के बाद जन्मी बच्ची की मौत के बाद परिजन मामले को कथित मारपीट से जोड़ते हुए दोषियों और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नवजात की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस की लापरवाही सामने आई

घटना के बाद पुलिस चौकी से लेकर एसपी कार्यालय तक शिकायत की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब 27 अगस्त की रात ऑपरेशन के बाद जन्मी बच्ची की मौत के बाद परिजन मामले को कथित मारपीट से जोड़ते हुए दोषियों और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नवजात की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।