Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

यमुनानगर में मेला देखकर लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट:कार ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के बच्चे समेत तीन घायल, आरोपी हुआ फरार

INT News7 October 2026 at 07:51 am

यमुनानगर के रादौर में मेला देखकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे एक परिवार को गांव माधोबांस के पास तेज रफ्तार वेन्यू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनका सात वर्षीय बेटा घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जठलाना थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार में आई वेन्यू कार गांव मंधार निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है और उसके दो बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी रजनेश और सात वर्षीय बेटे यश के साथ मोटरसाइकिल पर रादौर मेला देखने गया था। मेला देखने के बाद करीब 11 बजे वह परिवार के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था। सुनील के अनुसार, जब वे गांव माधोबांस के नजदीक पुलिया से थोड़ा आगे पहुंचे तो सामने से आ रही काले रंग की वेन्यू कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइड में आकर मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह, उसकी पत्नी और बेटा मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों को चोटें आईं। हादसे के बाद कार छोड़कर भागा चालक सुनील ने बताया कि टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके पर अपनी वेन्यू कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए यमुनानगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में सुनील, उसकी पत्नी रजनेश और बेटे यश को चोटें आई हैं। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी मिली है कि हादसे के समय कार चला रहा युवक अमनदीप निवासी गांव नाचरौन, थाना जठलाना है। जठलाना थाना प्रभारी अमित ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।