Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

600 करोड़ कमाते ही Jailer 2 ने इन 2 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ तमिल फिल्म

INT News23 October 2026 at 12:53 pm

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. फिल्म ने 8 दिनों में 600 करोड़ से ज्यादा कमा डाले. इसने थलापति विजय की 'लियो' (₹605 करोड़) और 'जेलर' (₹604 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले मूवी ने रजनीकांत की ही 'कुली' (₹518 करोड़) को भी पीछे छोड़ा था. फिलहाल लिस्ट में सबसे ऊपर फिल्म '2.0' (₹691 करोड़) है. यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है.

जेलर 2 ने कमाए इतने करोड़

रजनीकांत की फिल्म ' जेलर 2 ' ने आठवें दिन भी दम दिखाया और भारत में ₹17.15 करोड़ का कलेक्शन किया. इसमें तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा ₹10.75 करोड़ की कमाई की, जबकि तेलुगु में ₹3.60 करोड़, हिंदी में ₹2.40 करोड़ और कन्नड़ में ₹40 लाख का कलेक्शन किया गया. इस दौरान फिल्म के कुल 13,241 शो चले. आठ दिनों की कमाई के बाद भारत में 'जेलर 2' की टोटल कमाई ₹334.35 करोड़ हो गया.

अंधेरे में सेल्फी भेजो और 'जेलर 2' की फ्री टिकट पाओ

तमिलनाडु में बिना बताए लाइट कट रही थी. ऐसे में AIADMK के एक पार्षद (वार्ड 9) ने इसके खिलाफ एकदम क्रेजी जुगाड़ निकाला. उन्होंने WhatsApp ग्रुप पर अनाउंस किया कि "जब भी घर की लाइट जाए, अंधेरे में अपनी सेल्फी खींचकर मुझे भेजो और बदले में रजनीकांत की 'जेलर 2' की फ्री टिकट ले जाओ." सरकार तक पावर कट की प्रॉब्लम पहुंचाने का ये प्रोटेस्ट आईडिया पब्लिक को सुपर कूल लगा. लोगों ने भी सेल्फीज भेजना शुरू कर दिया. इस एपिक ऑफर के चलते 125 लोगों ने शहर के थिएटर में एकदम फ्री में मूवी एन्जॉय की.

जेलर 2 के बारे में

सन पिक्चर्स की ओर से निर्मित और नेल्सन दिलीपकुमार की ओर से निर्देशित यह फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. इसमें रजनीकांत 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन के रूप में नए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे पुराने चेहरों के साथ विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और एस.जे. सूर्या जैसे नए स्टार्स भी हैं. इसके अलावा ऋतिक रोशन, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिव राजकुमार जैसे बड़े सितारों ने फिल्म में कैमियो किया है. वहीं म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.

ये भी पढ़ें: Jailer 2: रजनीकांत ने जेलर 2 को लेकर दिया बड़ा अपडेट, कहा- शूटिंग के लिए केरल आया हूं