समाचार · दिल्ली
दरों में बढ़ोतरी के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम पर सीमा शुल्क संग्रह 10,460 करोड़ रुपए के पार
INT News10 August 2026 at 07:00 pm

नई दिल्ली, 10 अगस्त। कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद 13 मई से 2 अगस्त के बीच सोने, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर सरकार ने 10,463 करोड़ रुपए का सीमा शुल्क संग्रह किया है। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को संसद में दी गई।