Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

डिंडौरी में गौशाला में मनाया बलराम प्रकटोत्सव:विधायक बोले- गौसंरक्षण और जैविक खेती से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

INT News2 September 2026 at 03:58 pm

डिंडौरी के समनापुर विकासखंड के मानपुर स्थित श्री कामधेनु गौशाला में बुधवार को जिला स्तरीय बलराम प्रकटोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान बलराम और गौमाता की पूजा करके क्षेत्र की सुख-समृद्धि और किसानों की खुशहाली की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम और एसडीएम रामबाबू देवांगन समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। बलराम जी किसान संस्कृति के प्रतीक, गौसेवा पर जोर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भगवान बलराम खेती-किसानी और किसान संस्कृति के प्रतीक हैं, इसलिए इस दिन हल और गौमाता की पूजा का खास महत्व है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार गौसंरक्षण और किसानों की तरक्की को प्राथमिकता दे रही है। गौशालाओं के जरिए आवारा पशुओं को सुरक्षित ठिकाना, भोजन और देखभाल मिल रही है। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग को पशुओं की नियमित जांच और समय पर टीका लगाने के निर्देश दिए। पशु एम्बुलेंस सेवा और जैविक खेती अपनाने की अपील विधायक ने जानकारी दी कि घायल और बीमार पशुओं के इलाज के लिए 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा चलाई जा रही है। साथ ही मॉर्डन तकनीक से बेहतर नस्ल के पशुओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से गोबर की खाद का इस्तेमाल करने की अपील की ताकि मिट्टी उपजाऊ बनी रहे और फसल अच्छी हो। संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते ने कहा कि बलराम प्रकटोत्सव कृषि, गौसेवा और अपनी संस्कृति को बचाने का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने भगवान बलराम के बताए रास्तों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।