समाचार · मध्य प्रदेश
चोर को टोका तो घर पर पत्थरबाजी की, VIDEO:झाबुआ का एक पकड़ाया, दो भागे; 70 घरों वाली कॉलोनी में घुसे थे
रतलाम में चोरों का आतंक जारी है। मंगलवार रात एक बार फिर तीन चोरों ने शहर से दूर लेनॉर्ड सिटी में चोरी की वारादात को अंजाम देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते रहवासियों के जागने पर चोरी की घटना होते बच गई। जब चोरों को ललकारा तो उन्होंने मकान पर पत्थरबाजी करते हुए भाग निकले। रहवासियों ने तुरंत 112 डायल को सूचना दी। पुलिस कॉलोनी में पहुंची। रहवासियों की मदद से एक चोर को पकड़ लिया। दरअसल जावरा रोड स्थित लेनॉर्ड सिटी कॉलोनी की दीवार फांद कर तीन बदमाश रात 1.42 बजे सीसीटीवी में कैद हुए। चोर कॉलोनी में घूम रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी वासी श्यामचरण शर्मा के बेटे अभिनय शर्मा गैलरी में पढ़ाई कर रहे थे। कुत्तों के भौंकने की भी आवाज आ रहे थी। तभी अभिनय ने तीन चोरों को देखा। जोर से चिल्लाते कहा कौन हो रहे। इसके बाद तीन बदमाशों ने इनके घर पर पत्थर मार डराते हुए भाग गए। पुलिस को बुलाकर पड़ोसी बुलाए
इसके अभिनव ने तुरंत 112 डायल को सूचना दी। कॉलोनी में भी आसपास के लोगों को उठाया। रात में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलोनी में सर्चिंग की। पता चला कि तीनों बदमाश कॉलोनी में दूसरी तरफ गए है। तब पुलिस व रहवासी उस तरफ गए। जहां तीनों बदमाश दिख गए। बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। दो भाग गए, लेकिन एक को पकड़ लिया। रात में उसे थाने लेकर आए। लोगों की सूझबूझ से टली चोरी
रहवासियों की सुझबूझ व सतर्कता से वारदात होते बच गए। कॉलोनी में रहने वाले भानुप्रताप सिंह सिसोदिया ने बताया कि बदमाशों के पास हथियार भी थे। बदमाश कॉलोनी के दीवार फांद कर आए थे क्योंकि कॉलोनी के गेट पर दो गार्ड तैनात रहते है। कॉलोनी में करीब 70 घर है। झाबुआ का रहने वाला
जिस चोर को पुलिस ने पकड़ा है वह झाबुआ क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस बदमाश से पुछताछ कर रही है। बाकि इसके साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। रहवासियों ने भी पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। थाना प्रभारी डीएसपी गायत्री सोनी ने बताया पूछताछ जारी है। सीसीटीवी के आधार पर बाकि साथियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है।