Wednesday, 2 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत में लंबित शिकायतों के समाधान के निर्देश:ADC अजय चोपड़ा ने ली मीटिंग, अधिकारियों को दिया बुधवार तक का समय

INT News2 September 2026 at 03:53 pm

सोनीपत में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में बुधवार को एक बैठक हुई। जिसमें समाधान शिविर से जुड़ी सभी लंबित और दोबारा खोली गई शिकायतों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने की। इसमें संबंधित विभागों के प्रमुख और अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने विभागवार समाधान शिविर में मिली शिकायतों की स्थिति जांची। उन्होंने अधिकारियों से लंबित शिकायतों के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही साफ निर्देश दिए कि समाधान शिविर की सभी लंबित शिकायतों को अगले बुधवार तक निपटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के समाधान में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित शिकायतों का प्राथिमकता से निपटारा करने के निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ने दोबारा खोली गई शिकायतों की भी गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों को भी प्राथमिकता से निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों को फिर से खोला गया है, उनके समाधान में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। शिकायतकर्ता को नियमों के मुताबिक संतोषजनक समाधान मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि हर शिकायत की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जाए। तय समय में उसका अच्छा समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का मुख्य मकसद आम लोगों की समस्याओं का जल्दी और असरदार तरीके से हल करना है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।