Tuesday, 13 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

दिल्ली प्रदर्शन पर विधायक के बाद डिप्टी स्पीकर का हमला:बोले- राहुल गांधी डपली और टुकड़े- टुकड़े गैंग के लीडर; विदेशी ताकतो का हाथ

INT News13 October 2026 at 06:55 am

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण कुमार मिड्‌ढा दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर एलओपी राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतों के इशारों पर राहुल गांधी टुकड़े- टुकड़े और डपली गैंग का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे प्रदर्शनों विशेषकर Gen-Z का सहारा लेकर ऐसी ताकतें देश पर फिर अपना कब्जा करना चाहती है। नरेंद्र मोदी उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने जींद में यह बात कही। इससे पहले सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम में एक वीडियो जारी कर दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को दूसरा पाकिस्तान बनाने का सपना देखने वालों की साजिश बता चुके हैं। भारत की बढ़ती ताकत से परेशान डिप्टी स्पीकर ने कहा कि देश विरोधी बाहरी ताकतों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ता भारत पसंद नहीं आ रहा। जिस कारण वह देश में अफवाह और अराजकता से अस्थिरता पैदा करना चाहती है। जिसके लिए देश के टुकड़े- डुकड़े करने वाले और डपली गैंग को आगे करती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है देश की लोकसभा में नेता विपक्ष के पद पर बैठे व्यक्ति ऐसे लोगों के इशारों पर उनका नेतृत्व करते नजर आते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब- जब बाहरी ताकतों ने देश को कमजोर करने की साजिश रची है, कांग्रेस विशेषकर राहुल गांधी सबसे पहले उनके साथ खड़े नजर आए हैं। राहुल से ज्यादा उम्मीद भी नहीं उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को बोलना ही नहीं आता, उससे इससे ज्यादा उम्मीद भी क्या की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब- जब राहुल गांधी अपने विदेश दौरों के दौरान देशी विरोधी बाहरी ताकतों के साथ मंच साझा कर अपने भाषणों में देश के प्रधानमंत्री को गाली देते हैं। सैविधानिक संस्थाओं पर हमले कर देश को कमजोर और बदनाम करने की साजिश में शामिल होते है। देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर राहुल गांधी पिछले दरवाजे से देश की सत्ता पाना चाहते है। नरेंद्र मोदी के रहते देश विरोधी ताकते कभी भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगी। जानिए विधायक ने क्या कहा था सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने कहा था कि सत्ता से बाहर हुई पार्टियां सत्ता के लिए देश में अराजकता फैलाना चाहती है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ता भारत उन्हें रास नहीं आ रहा। ऐसी पार्टियां लोगों को गुमराह कर देश को फिर से गुलाम और दूसरा पाकिस्तान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आज ठीक वैसी ही साजिश हो रही हैं, जैसे मुस्लमानों के नाम पर देश के दो टुकड़े करने हुई थी। देश के लोगों विशेषकर युवाओं को ऐसे लोगों से बचकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे भारत का विकसित बनाने में अपना सहयोग करना चाहिए।