Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पति ने पत्नी के फोटो-नंबर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट:पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार; बोली-कॉल से परेशान, दोषी पर कार्रवाई हो

INT News15 July 2026 at 11:33 am

डिंडौरी के समनापुर थाना क्षेत्र की महिला ने पति पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने उसकी फोटो और मोबाइल नंबर को आपत्तिजनक शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद उसे लगातार अश्लील और अभद्र कॉल आने लगे। पुलिस से कार्रवाई न मिलने पर पीड़िता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद उसकी निजी जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। अज्ञात लोगों की ओर लगातार फोन कर उसे परेशान किया जा रहा है, जिससे वह मानसिक तनाव से गुजर रही है। पीड़ित बोली-पहले भी शिकायत की, कार्रवाई नहीं महिला का आरोप है कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत पहले समनापुर थाना में की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। महिला मोबाइल फोन में मौजूद स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह के समक्ष पेश हुई। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने जानबूझकर उसकी छवि खराब करने और उसे परेशान करने की नीयत से फोटो और नंबर सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। एसपी ने तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह ने समनापुर थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट को हटवाने और पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। यह मामला सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े खतरों को उजागर करता है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।