Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

IGU में श्रीमद्भगवद्गीता पीठ और दो नए संस्थान खुलेंगे:पीठों में पीएचडी की एक-एक अतिरिक्त सीट भी मिले

INT News20 September 2026 at 03:52 pm

रेवाड़ी के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर में श्रीमद्भगवद्गीता के दर्शन और शिक्षाओं पर शोध को बढ़ावा देने के लिए श्रीमद्भगवद्गीता पीठ स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में बहुविषयक अध्ययन संस्थान और विश्वविद्यालय अभियांत्रिकीय एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (UIET) की स्थापना को भी मंजूरी मिल गई है। इन प्रस्तावों पर कार्यकारिणी परिषद ने अंतिम मुहर लगा दी है। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में रविवार को सरदार पटेल भवन के बोर्ड रूम में कार्यकारिणी परिषद की 52वीं बैठक हुई। बैठक में अकादमिक काउंसिल से अनुशंसित विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध, प्रशासनिक, वित्तीय और संबद्धता से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। प्रत्येक पीठ में होगी पीएचडी की अतिरिक्त सीट कार्यकारिणी परिषद ने विश्वविद्यालय की पीठों में नियमित सीटों के अतिरिक्त प्रति पीठ एक अतिरिक्त पीएचडी सीट देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। श्रीमद्भगवद्गीता पीठ के माध्यम से गीता के दर्शन और शिक्षाओं पर केंद्रित शोध को बढ़ावा देने की बात कही गई है।प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस और अन्य नियुक्तियों को मिली मंजूरी बैठक में उद्योग और व्यावहारिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को विश्वविद्यालय से जोड़ने के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के चयन समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों में विजिटिंग प्रोफेसर, एडजंक्ट फैकल्टी, डिस्टिंग्विश्ड फैकल्टी और चेयर प्रोफेसरों की नियुक्तियों को भी स्वीकृति दी गई। IQAC सलाहकार, तकनीकी सलाहकार (वित्त) और सलाहकार (बागवानी) की नियुक्तियों को भी मंजूरी मिली। बीएड-एमएड और यूजी-पीजी प्रवेश ब्रोशर मंजूर सत्र 2026-27 के लिए संबद्ध शिक्षा महाविद्यालयों में बीएड, बीएलएड, बीएड (स्पेशल एजुकेशन) और एमएड पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका को मंजूरी दी गई। विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के प्रवेश ब्रोशर और दिशानिर्देशों को भी स्वीकृति मिली। शोध, खेल और नए पाठ्यक्रमों को भी हरी झंडी कार्यकारिणी परिषद ने अनुसंधान एवं विकास निदेशालय के नए दिशा-निर्देशों और विश्वविद्यालय में प्राप्त होने वाले दान के पारदर्शी प्रबंधन के लिए Donation SOP को मंजूरी दी। NEP-2020 के तहत सीजीपीए और गोल्ड मेडल चयन से जुड़े नए नियमों को भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा 5 वर्षीय एकीकृत यूजी-पीजी पाठ्यक्रम और बीकॉम (लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट) से जुड़े नए अध्यादेशों को मंजूरी दी गई। माता राज कौर इंस्टीट्यूट में सत्र 2026-27 से *बीटेक (CSE-AIML) और एमबीए* शुरू करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। इन संस्थानों से हुए एमओयू को भी मंजूरी अकादमिक, औद्योगिक और कानूनी सहयोग के लिए FII, GIEO GITA कुरुक्षेत्र, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण रेवाड़ी और साइबर थ्रेट हरियाणा के साथ हुए एमओयू को भी कार्यकारिणी परिषद ने अंतिम मंजूरी दी। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा* कि कार्यकारिणी परिषद विश्वविद्यालय की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था है। गीता पीठ, अतिरिक्त पीएचडी सीट, नए बहुविषयक संस्थान और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस सहित कई महत्वपूर्ण निर्णयों को अंतिम रूप दिया गया है। इनसे आईजीयू को शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।