Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

वाहन की टक्कर से दो बाइकसवार युवकों की मौत:ग्रामीणों ने NH-30 पर लगाया जाम, ढाई घंटे से ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे

INT News9 August 2026 at 08:46 pm

मंडला के नारायणगंज क्षेत्र में रविवार शाम नेशनल हाईवे-30 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक घायल है। यह घटना ग्राम सोढर और चिरी के बीच शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान ग्राम सोढर निवासी अनिल पंद्राम और सेलू मलगाम के रूप में हुई है। घायल युवक धर्मेंद्र मरावी निवासी सोढर है। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दो युवकों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी और उस पर कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-30 पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही टिकरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस अब हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन और हाईवे पर जाम जारी था।