Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बुढ़ार स्टेशन पर महिला ने छेड़छाड़ करने वाले को पीटा:लात-घूंसे मारे, VIDEO में युवक ने मांगी माफी, GRP बोली; जानकारी नहीं

INT News9 August 2026 at 10:17 pm

शहडोल जिले के बुढ़ार रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो रविवार सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला देर रात स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी थी, तभी एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। महिला ने तुरंत विरोध करते हुए युवक पर मोबाइल और लात-थप्पड़ों से हमला कर दिया। महिला के कड़े तेवर देखकर युवक पीछे हटने लगा और उसे 'मम्मी' कहकर छोड़ने की गुहार लगाने लगा। महिला के पुलिस बुलाने की बात कहते ही युवक मौका पाकर वहां से भाग खड़ा हुआ। किसी प्रत्यक्षदर्शी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर कर दिया। सुरक्षा पर उठे सवाल, लोगों ने की तारीफ वीडियो पोस्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग महिला के साहस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं देर रात यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। जीआरपी का बयान रविवार रात शहडोल जीआरपी थाना प्रभारी आरएम झरिया ने बताया कि थाने में घटना की कोई लिखित शिकायत या सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।