Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

जेपी नड्डा ने जयपुर में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेकर शहीदों को किया नमन, स्वतंत्रता सेनानी से की भेंट

INT News9 August 2026 at 10:03 pm

नई दिल्ली, 9 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए राष्ट्रभक्ति, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को मजबूत किया। उन्होंने अमर जवान ज्योति स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।