Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शहडोल में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत:बारिश के पानी से भरे ईंट भट्ठे के गड्ढे में गई जान, नहाते समय हादसा

INT News9 August 2026 at 10:04 pm

शहडोल में अमलाई थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट दफाई में रविवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई खेलते-खेलते इस तालाबनुमा गड्ढे के पास पहुंचे थे। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है। पुरानी अमराडंडी निवासी विक्रम सिंह गोंड के बेटे विवेक (14 वर्ष) और उसका छोटा भाई बारिश (10 वर्ष) रविवार को खेलने निकले थे। नहाते समय बड़ा भाई विवेक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए छोटा भाई बारिश भी पानी में कूद गया। पानी ज्यादा गहरा होने के कारण दोनों ही डूब गए। ईंट भट्ठे के खुले गड्ढे में भरा था पानी स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गड्ढा ईंट भट्ठे के लिए मिट्टी खोदने के बाद खुला छोड़ दिया गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। इस हादसे के बाद खुले गड्ढों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।