Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

उत्तराखंड के 4 जिलों में कल का दिन भारी; कहां-कहां जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट

INT News9 August 2026 at 10:57 pm

उत्तराखंड में एकबार फिर मौसम के तेवर तीखे हो गए हैं। उत्तराखंड के कई स्थानों पर रविवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून समेत 4 जिलों में भारी से बेहद ज्यादा भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई अन्य जिलों में झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर व्रजपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।आज रात को इन जिलों में जोरदार बारिशमौसम विभाग ने रविवार रात को बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कल इन जिलों में भारी बारिश, ऑरेंज और येलो अलर्टमौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में अलग-अलग जगहों पर गरज चमक और बिजली कड़कने के साथ भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौडी, पिथौरागढ और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।बागेश्वर जिले में सोमवार को बंद रहेंगे स्कूलपीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में सोमवार को 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर उत्तराखंड के आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से सभी चेतावनी वाले जिलों में लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने और पर्याप्त एहतियाती उपाय अपनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अपडेट जारी