national · बिहार
गुजरात मॉडल की तर्ज पर शराबबंदी लागू करने पर विचार करे बिहार सरकार : जीतनराम मांझी
INT News9 August 2026 at 10:04 pm

पटना, 9 अगस्त। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने एक बार फिर बिहार में लागू शराबबंदी नीति की समीक्षा करने की मांग उठाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से गुजरात मॉडल की तर्ज पर शराबबंदी लागू करने पर विचार का आग्रह किया।